Featured Post

मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं जो युवा मतदाता 1 जनवरी को 18 वर्ष के हो रहे ऐसे युवा मतदाता अग्रिम आवेदन करें

Image
सभी अधिकारी फोटो निर्वाचक नामावली के कार्य को गंभीरता से लें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सिंह मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 👉 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा नाम जुड़वाने अग्रिम रूप से कर सकते हैं आवेदन वास्तविकता दर्शन समाचार, बुधवार 04 सितम्बर 2024           भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बुधवार को सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2025 के अंतर्गत जिलों में चल रही प्री-रिवीजन गतिविधियों के संबंध में चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।          उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फोटो निर्वाचक नामावली के कार्य को गंभीरता से लें। बीएलओ अनिवार्य रूप से मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वे करें और प्रतिदिन की प्रगति की रिपोर्ट दें। मतदाता सूची में किसी भी मृत व्यक्ति का नाम न हो, यह सुनिश्चित करें।         मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2025 के अंतर्गत प्रारंभिक गतिविधियां बीते माह 20 अगस्त से शुरू हो गई हैं। इस दौरान बीएलओ (बूथ लेवल ऑ

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने किया राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण

वास्तविकता दर्शन समाचार, 31 जुलाई 2024


        इंदौर। मध्यप्रदेश जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा आज भोपाल में राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में प्रदेश के निर्मित अति महत्वपूर्ण श्रेणी के 54 बांधों के जल भराव से संबंधित आंकड़ों का डाटा संग्रहीत और संधारित किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की महत्वपूर्ण नदियों में जल की आवक से संबंधित गेज स्टेशन पर पानी की गहराई के आंकडे़ भी संधारित किये जाते हैं। अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति में इससे संबंधित जानकारी प्रतिदिन राहत आयुक्त एवं प्रमुख सचिव राजस्व, को भी उपलब्ध कराई जाती है। मंत्री सिलावट द्वारा उपस्थित अधिकारियों को वर्षाकाल के दौरान सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिये गये।



Comments

Popular posts from this blog

बाबा भूतनाथ मंदिर बना आस्था का केंद्र, रंगवासा में भक्तों की भीड़, लोगों की हो रही मनोकामनाएं पूर्ण, दूर-दूर से आ रहे श्रद्धालु

भारत में एक जगह ऐसी है, जहां उल्टी गंगा बहती है जाने कहां?

कलयुगी बाप ने पड़ोसियों को फंसाने के लिए बेटे को नदी में फेंक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार