Posts

Featured Post

जनसुनवाई के दौरान आज 65 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए, पुलिस आयुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्या सुन, संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण हेतु दिए दिशा निर्देश

Image
वास्तविकता दर्शन समाचार, 23 दिसंबर 2025           इंदौर। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का निराकरण करनें एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करनें के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं। जिसके तारतम्य में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 23 दिसंबर को कमिश्नर कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई में आमजन की शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दियें।          जनसुनवाई के दौरान आज 65 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए, जिनमे प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेनदेन, सुनवाई न होने, प्लाट/ जमीन की धोखाधड़ी संबंधी विवाद, महिला अपराध संबंधी एवं अन्य पुलिस से संबंधित समस्याओं लेकर आमजन आए, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रत्येक आवेदक की व्यथा व समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही नागरिकों को आश्वस्त ...

महेश्वर के अहिल्या घाट पर राज्यपाल पटेल ने की माँ नर्मदा आरती

Image
राज्यपाल ने अहिल्याघाट पर लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन वास्तविकता दर्शन समाचार, 23 दिसम्बर 2025       इंदौर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने खरगोन प्रवास के दौरान महेश्वर के ऐतिहासिक अहिल्या घाट पर विधि विधान से मां भगवती नर्मदाष्टक आरती की और मां नर्मदा को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने मां नर्मदा से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका गजराज, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने राज्यपाल के साथ मिलकर मां नर्मदा की आरती की, जिससे अहिल्या घाट ‘नमामि देवी नर्मदे’ और अन्य पवित्र भजनों के स्वर से गूंज उठा।         राज्यपाल पटेल ने अहिल्याघाट पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो का भी अवलोकन किया, जिसका लोकार्पण गत माह निमाड़ उत्सव के दौरान किया गया है। अत्याधुनिक 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, मूविंग हेड और लेजर लाइट तथा आधुनिक साउण्ड सिस्टम के उपयोग करते हुए लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से महेश्वर के ऐतिहासि...

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण

Image
  वास्तविकता दर्शन समाचार,         इंदौर। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई के सुशासन, सामाजिक न्याय, धर्मनिष्ठा और लोककल्याणकारी कार्यों को स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्रीं कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विक्रम सिंह पंवार एवं अटल फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती माला वाजपेयी तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस मौके पर अन्य जनप्रतिनिधि, डेली कॉलेज के स्टाफ, शिक्षाविद्, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

देपालपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री सील

  वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर             इंदौर। देपालपुर क्षेत्र के ग्राम जलोदिया पार में स्थित भूमि सर्वे नम्बर 162/2 एवं 163/2 भूमि स्वामी आदित्य राज पिता बहादुर सिंह चावड़ा के स्वामित्व की भूमि पर अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित होने की सूचना प्रशासन को प्राप्त हुई थी।           सूचना की पुष्टि हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी देपालपुर श्री राकेश मोहन त्रिपाठी के निर्देशानुसार बुधवार को कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री नागेन्द्र त्रिपाठी के द्वारा निरीक्षक पुलिस थाना देपालपुर श्री रंजीत सिंह बघेल एवं अन्य पुलिस टीम व राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से मौके का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त स्थल पर बिना वैध अनुमति, लाइसेंस के पटाखा निर्माण संबंधी गतिविधियाँ की जा रही थीं, जो नियमों के विरुद्ध हैं। निरीक्षण के समय मौके पर कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं पाया गया। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से मौके पर कोई संसाधन उपलब्ध नही थे। मौके पर उपलब्ध सामग्री, (पटाखा सुतलीबम) 13 बोरी...

जिला प्रशासन द्वारा चॉकलेट फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई- फैक्ट्री की गई सील

Image
  Vastvikta Darshan News           इंदौर । कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार महू एसडीएम राकेश परमार एवं सिमरोल नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम द्वारा खाराखेड़ा स्थित एक चॉकलेट फैक्ट्री पर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में फायर सेफ्टी के आवश्यक प्रावधानों का पूरी तरह अभाव था। साथ ही फूड सेफ्टी (FSSAI) मानकों तथा लेबर एक्ट में निर्धारित प्रावधानों का पालन भी नहीं किया गया था। जांच में यह भी पाया गया कि फैक्ट्री परिसर में स्वच्छता व्यवस्था अत्यंत खराब स्थिति में थी, जो खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर लापरवाही है। इन सभी गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

डबरा में दो युवकों को निर्वस्त्र उल्टा लिटाकर बेल्ट से पीटा, आरोपी बोले- अब बता गुंडा कौन है

Image
डबरा में दो युवकों को निर्वस्त्र उल्टा लिटाकर बेल्ट से पीटा, आरोपी बोले- अब बता गुंडा कौन है   Vastvikta Darshan News          ग्वालियर। मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। ग्वालियर जिले के डबरा अनुविभाग के गिजौर्रा थाना क्षेत्र में दो युवकों को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवकों को खेत में उल्टा लिटाकर बेल्ट और लात-घूंसे से मारा जा रहा है। पिटाई के दौरान आरोपी उन्हें बार-बार अपमानजनक सवाल पूछते हैं—बोल गुंडा कौन है। जिस पर पीटने वाला व्यक्ति कह रहा है सतीश…।         आपकों बता रहे कि यह पूरा मामला ग्वालियर जिले के डबरा अनुविभाग के गिजौर्रा थाना क्षेत्र का है। यह इलाका अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के लिए कुख्यात है। हथनोरा, सिली, बारकरी और जिगनिया जैसी खदानों में खनन का कारोबार स्थानीय दबंगों के कब्जे में बताया जाता है। इन्हीं खदानों को लेकर आए दिन वर्चस्व की लड़ाई और हिंसा की घटनाएं सामने आती रहती हैं।          यह वीडियो करीब दो महीने पुराना है, जो अब सोशल म...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत निशुल्क सामूहिक विवाह 02 नवम्बर 2025 को, 22 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन

Image
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत निशुल्क सामूहिक विवाह 02 नवम्बर 2025 को, 22 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन वास्तविकता दर्शन समाचार, इंदौर           ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत दिनांक 02 नवम्बर 2025 (रविवार) देवउठनी ग्यारस के शुभ मुहूर्त में निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं निकाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके आवेदन 22 अक्टूबर 2025 तक जमा किए जा सकते हैं।          उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत दिनांक 02 नवम्बर 2025 (रविवार) देवउठनी के शुभ मुहूर्त में निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं निकाह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त सम्मेलन में निम्न दस्तावेज के साथ गरीब कन्याओं की शादी हेतु अपने निकटस्थ क्षेत्रीय कार्यालय, जनमित्र केन्द्र, नगर निगम ग्वालियर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजना में पंजीयन कर सकते हैं। अतः आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजनान्तर्गत लाभ र...

हादसा/ बस चालक ने बाइक को मारी टक्कर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत बस बीजेपी विधायक के परिवार की

Image
वास्तविकता दर्शन समाचार, (IST)           इंदौर। इंदौर-उज्जैन रोड़ पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। निजी ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार दंपती और उनके दो बेटों को कुचल दिया। माता-पिता और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे बेटे ने गुरुवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। महू एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि हादसे के पीछे बस की तेज रफ्तार और लापरवाही जिम्मेदार है। बस शुक्ला ब्रदर्स के नाम से रजिस्टर्ड है और यह बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के ऑफिस से ऑपरेट होती है। हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर मौके से फरार हो गए। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना), 125(A) (मानव जीवन को खतरे में डालने वाला कृत्य) और 106(1) (लापरवाही से मृत्यु) के तहत मामला दर्ज किया गया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बुधवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने बीजेपी के दबाव में बस ड्राइवर के खिलाफ कमजोर मामला बनाया। BJP ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा निष्पक्ष...

मध्य प्रदेश के उद्यमी और व्यापारी जुड़ेंगे राष्ट्रीय आयोजनों से

Image
  वास्तविकता दर्शन समाचार            इंदौर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग का मालवा निमाण एवं भोपाल प्रवास के दौरान देश के करोड़ों उद्योगपति एवं व्यापारियों को सशक्त करने का बीड़ा उठाया l अपने तीन दिवसीय इंदौर भोपाल प्रवास के दौरान उन्होंने संस्था के क्षेत्रीय, संभागीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारीगण के साथ संगठनात्मक चर्चा की एवं संगठन के आगे के कार्यों की रूपरेखा बनाई l          भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्यप्रदेश की कोर कमेटी की बैठक इंदौर में आयोजित की गई l बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त गर्ग ने विगत वर्ष की संगठनात्मक स्थिति एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा करते हुए विस्तृत समीक्षा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अवगत कराया कि देश , प्रदेशों में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सभी राज्य और जिला इकाइयां पूर्ण कार्य क्षमता के साथ कार्यरत हैं, तथा सभी प्रदेशों में शासन प्रशासन के साथ संवाद, सामंजस्य और नीतिगत निर्णय के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है l उत्तर प्रदेश ,दिल्ली , हरि...

मध्यप्रदेश में जल संसाधन प्रबंधन" पर तकनीकी संगोष्ठी — एआई व स्मार्ट तकनीकों से जल भविष्य संवारने की पहल

Image
"एआई से जल सुरक्षा और टिकाऊ विकास संभव – मंत्री तुलसीराम सिलावट" वास्तविकता दर्शन समाचार       इंदौर। मध्यप्रदेश इंदौर स्थित सोपा ऑडिटोरियम में आज "मध्यप्रदेश में जल संसाधन प्रबंधन" विषय पर एक दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन इंडियन जियोटेक्निकल सोसायटी (IGS), इंदौर चैप्टर द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम “Accelerating Madhya Pradesh: AI for Smart Cities and Sustainable Infrastructure” विषयक सेमिनार श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जल प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्मार्ट तकनीकों की भूमिका पर व्यापक मंथन करना था।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री और इंदौर स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यंक सिंह उपस्थित थे। सेमिनार में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी कानपुर, आईआईटी धारवाड़, आईआईटी इंदौर और आईपीएस अकादमी के विशेषज्ञों ने जल प्रबंधन के नवीनतम तकनीकी पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।        अपने संबोधन में मंत्री सिलावट ने कह...